बिहारशरीफ, दिसम्बर 6 -- हिलसा में मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी का हुआ भव्य स्वागत किसानों से की पैक्सों में धान बेचने की अपील फोटो : हिलसा02-हिलसा में शनिवार को मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का अभिनंदन करते लोग। हिलसा, निज प्रतिनिधि। बिहार सरकार के सहकारिता एवं वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी शनिवार को हिलसा पहुंचे। एनडीए कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। शॉल व पुष्पगुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया। उन्होंने किसानों से पैक्सों में धान बेचने की अपील करते हुए कहा कि बिचौलियों से मिलीभगत की शिकायत पर अधिकारी नप जाएंगे। उन्होंने कहा कि बिचौलियों के माध्यम से धान नहीं बेचें। बिचौलियों की मदद करने वाले गलत कमाई करने वाले अधिकारियों को नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव हों या राहुल गांधी, दोनों...