धनबाद, मार्च 20 -- झरिया। झरिया-धनबाद मार्ग पर बस्ताकोला बंद पेट्रोल पंप के समीप बिचाली लोड पिकअप वैन में अचानक आग लग गई।आग लगते ही चालक वाहन छोड़कर अपनी जान बचाई। बिचली सहित वाहन पूरी तरह से जल गया।जानकारी मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग को बुझाया। बताते हैं कि शुक्रवार की सुबह पिकअप वैन झरिया से धनबाद की ओर जा रहा था। तभी अचानक धुआं निकलने लगा। लोगों ने चालक को इशारा कर जानकारी देने की कोशिश की लेकिन चालक समझ नहीं पाया। बस्ताकोला बंद पेट्रोल पंप के समीप चालक को एहसास हुआ की आग लगी हुई है। आग की लपटे निकल रही है। उसने कूद कर जान बचाई। आग कैसे लगी है इसका पता नहीं चल पाया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिजली के तार का शॉर्ट सर्किट की चिंगारी गिरी होगी। जिससे आग लगी है। यहां पर काफी संख्या में लोग पहुंच गए थे। झरिया पुलिस भी पहुंच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.