आगरा, जून 16 -- कृषि विज्ञान केंद्र बिचपुरी सभागार में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन होगा। इसमें किसानों से संबंधित शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। सीडीओ प्रतिभा सिंह ने बताया कि हर माह के तीसरे बुधवार को जिला मुख्यालय के करीब कृषि विज्ञान केंद्रों पर दिवस मनाए जाते हैं। इससे वहां विकसित तकनीकी और उन्नतशील प्रक्रियाओं से किसानों को अवगत कराया जाए। इस बार केवीके बिचपुरी पर बुधवार को सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक आयोजन किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों को नियत समय पर बैठक में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.