रुद्रपुर, मार्च 27 -- खटीमा। ग्राम बिचपुरी में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगने से लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलने पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। ग्राम प्रधान नौगवानाथ माया चंद के आवास पर हुई बैठक में भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष जगदीश चंद ने कहा कि लंबे समय से ग्राम बिचपुरी में लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। इस संबंध में ग्राम प्रधान व ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जा निगम ने ग्राम बिचपुरी में 63 केवी का ट्रांसफार्मर लगाया गया। ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिल गई है। ग्राम प्रधान माया चंद ने मिष्ठान वितरित कर मुख्यमंत्री धामी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मनीष सिंह खड़ायत, राहुल चंद देउपा, रोहित चंद, विनोद चंद, राजेंद्र चं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.