बिचपरी गांव से लाखों का माल समेत ले गए चोर
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- गोला कोतवाली क्षेत्र के गांव बिचपरी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बिचपरी निवासी रोहित भदौरिया का कहना है कि सभी परिजन छत पर सो रहे थे। देर रात अज्ञात चोर घुस गए। चोर घर में रखी नकदी और जेवरात समेटकर फरार हो गए। सुबह परिवार के लोगों की आंख खुली तो सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी होने पर घरवालों के होश उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। यह भी पढ़ें- चोरी के मामले में दर्ज कराया मुकदमा कोतवाल अम्बर सिंह का कहना है कि मामला की जांच की जा रही है। उसके बाद ही असलियत का पता चल सकेगा। यह भी पढ़ें- नकदी और लाखों के जेवरात किया पार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.