बिचड़ा तैयार होते ही धान रोपनी में जुटे किसान, अच्छी बारिश से बढ़ी उम्मीदें
बांका, जुलाई 14 -- चान्दन (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में मानसून की सक्रियता और समय पर हुई बारिश के बाद खेतों में तैयार धान का बिचड़ा अब रोपनी के लिए किसानों को आकर्षित कर रहा है। बिचड़ा तैयार होते ही किसान पूरे उत्साह के साथ धान रोपनी के कार्य में जुट गए हैं। गांवों के खेतों में सुबह से शाम तक किसानों और मजदूरों की चहल-पहल देखने को मिल रही है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष समय पर वर्षा होने से खेतों में पर्याप्त नमी बनी हुई है, जिससे धान रोपनी का कार्य तेजी से चल रहा है। महिला और पुरुष किसान मिलकर खेतों में रोपनी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कृषि कार्यों में तेजी आने से ग्रामीण क्षेत्रों में रौनक लौट आई है। प्रखंड कृषि पदाधिकारी सौरभ कुमार सिंह का कहना है कि समय पर रोपनी होने से फसल की बढ़वार बेहतर होगी और उत्पादन में भी वृद्धि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.