बिचड़ा खेत तैयार करने में जुटे किसान, बारिश की बेरुखी से बढ़ी चिंता
भागलपुर, जून 18 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। मॉनसून के आगमन के साथ ही जिले में खरीफ फसलों की बुआई की तैयारी शुरू हो गई है। इन दिनों जिले के किसान धान की नर्सरी यानि बिचड़ा खेत तैयार करने में जुटे हुए हैं। लेकिन समय पर बारिश नहीं होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। नर्सरी तैयार करने के लिए खेतों में पानी का अभाव है। किसान बोरिंग की पानी के माध्यम से खेत तैयारी कर इसमें प्रमाणित बीज डाल रहे हैं। यह भी पढ़ें- तेज धूप व उमस से राहत नहीं, बारिश का बेसब्री से इंतजारधान की खेती के क्षेत्र मुख्य रूप से भागलपुर जिले के नौ प्रखंडों में धान की खेती की जाती है। इनमें जगदीशपुर, शाहकुंड, सुल्तानगंज, नाथनगर, गोराडीह, सबौर, कहलगांव, सन्हौला व पीरपैंती प्रखंड हैं। जगदीशपुर के किसान पुरुषोत्तम मिश्रा बताते हैं कि बीते एक माह में जिले में अच्छी खासी बारिश हुई है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.