जमुई, जनवरी 9 -- चकाई,निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बिचकोड़वा थाना परिसर में गुरुवार को जिला प्रशासन द्वारा जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनसंवाद शिविर में जिलाधिकारी श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने शिरकत किया और आम ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बड़ी संख्या में अपनी फरियाद लेकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शिविर में पहुंचने से पूर्व दोनों पदाधिकारियों को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया और उन्होंने थाना परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। जब संवाद में डीएम श्री नवीन ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम के आयोजन से समस्याओं का त्वरित समाधान होने में मदद मिलती है । एसपी विश्वजीत दयाल ने भूमि विवाद और मोबाइल के दुरुपयोग की समस्या पर कहा कि छोटे-मोटे जमीनी विवादों के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने के बजाय पंचायती राज व्यवस्था या लोक अदालत के माध्यम से आपसी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.