नई दिल्ली, सितम्बर 5 -- सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 20 के प्रीमियर में अब बस कुछ ही घंटे बाकी रह गए हैं। शो से जुड़ी कई दिलचस्प खबरें पहले ही आ चुकी हैं। एक तरफ जहां दो घरों वाला फॉर्मेट लगातार चर्चा में है वहीं दूसरी तरफ 'सीक्रेट रूम' और 'जनता के फैसले' जैसे नियमों की बातों ने शो का तगड़ा बज बनाकर रखा हुआ है। इसी बीच एक सवाल लगातार उठता रहा है, कि इस सीजन में कौन से कंटेस्टेंट हिस्सा लेने वाले हैं। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने कुछ नामों पर दावा किया है।बिग बॉस 20 के लिए कन्फर्म बताए जा रहे ये कंटेस्टेंट 1. माही विज 2. आम्रपाली दुबे 3. रीति तिवारी 4. अमन गांधी 5. उदिति सिंह 6. काजी तौकीर 7. मैरी कॉम 8. अरिश्फा खान 9. कुशल तंवर उर्फ ​​गुल्लू 10. ईशा रिखी 11. आसिफ खान 12. रोहेद खान 13. फैसल...