नई दिल्ली, मार्च 8 -- Meerut News: सोशल मीडिया की दुनिया के चर्चित चेहरे, मशहूर यूट्यूबर और 'बिग बॉस' फेम अनुराग डोभाल, जिन्हें दुनिया 'यूके07 राइडर' (The UK07 Rider) के नाम से जानती है, शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर हुई इस घटना ने उनके लाखों प्रशंसकों को स्तब्ध कर दिया है। प्राथमिक सूचनाओं और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, यह महज एक दुर्घटना नहीं बल्कि आत्महत्या का प्रयास (Suicide Attempt) बताया जा रहा है। अनुराग की हालत नाजुक बनी हुई है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली रेफर किया गया है।तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर और लाइव सुसाइड का दावा घटना शनिवार दोपहर की है, जब अनुराग डोभाल अपनी फॉर्च्यूनर कार से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर गाजियाबाद सीमा क्षेत्र से गुजर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और प...