इटावा औरैया, मार्च 20 -- जिले में अचानक मौसम बिगड़ने व बारिश के कारण सरसों व आलू की फसल के साथ गेंहूँ की फसल को भी नुकसान होगा। जिनके खेतों में सरसों की फसल पकी खड़ी है या कटी पड़ी है उनमें ज्यादा नुकसान हो सकता है। गुरुवार रात से मौसम बिगड़ने से बकेवर लखना सहित समूचे क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। शुक्रवार सुबह भी हल्की बारिश हुई बारिश होती देख किसानों के चेहरों की चिंता की रेखाएं बढ़ गयी। हालांकि गनीमत यह रही कि बारिश ज्यादा नहीं हुईं लेकिन पूरे दिन आसमान में बादलों के मंडराने से किसानों के चेहरे की चिंता की सलवटे जरूर दिखी। किसान पवन ने बताया कि उनके तीन बीघा सरसों की फसल खेत में कटर से कटने को कटी पड़ी है। बूंदाबांदी से नुकसान हो सकता है। इसके अलावा आलू की फसल भी खुदाई के लिए खड़ी है। हालांकि दोपहर बाद सूरज दिखने से किसानों ने राहत की सां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.