झांसी, फरवरी 19 -- झांसी,संवाददाता अब बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के लिए व्यापार मंडल मंथन करेगा। यह बात उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय पटवारी ने कही। उन्होंने बताया कि निर्णय लिया गया कि नगर की बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापार मंडल जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग, नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक गोष्ठी के माध्यम से एक रोड मेप अधिकारियों के सामने रखा जाएगा , जिसे लागू करने पर झांसी की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हो सकेगा। गोष्ठी में सदर विधायक रवि शर्मा, झांसी के एसएसपी बी.बी. जी.टी.एस. मूर्ति, नगर आयुक्त नगर निगम आकांक्षा राणा व एस पी सिटी प्रीति सिंह उपस्थित रहेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.