गया, मई 4 -- पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार की दोपहर बाद मौसम का मिजाज बिगड़ गया। जिले भर में आंधी-पानी व वज्रपात ने कहर बरपाया। जिले में तेज हवा, गरज व चमक के साथ कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। गया जी शहर के अलावा सबसे अधिक बोधगया इलाके में करीब 47 मिलीमीटर बारिश हुई। बोधगया में बारिश के साथ ओले भी गिरे। वज्रपात के कारण शेरघाटी में तीन और गुरारू में एक व्यक्ति की मौत हो गयी। आंधी-पानी के कारण शहर में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह से दोपहर तक तीखी धूप और उमस वाली गर्मी, बारिश के बाद मौसम हुआ सुहाना यह भी पढ़ें- Bihar Weather: पश्चिम विक्षोभ का असर, बिहार के 18 जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसममौसम का मिजाज सोमवार की सुबह से तीखी धूप निकली। पुरवैया व नमी के बीच धूप निकलने से उमस वाली गर्मी रही। अपराह्नन 3.30 के बाद मौ...