गोरखपुर, मार्च 24 -- हरपुर बुदहट, हिन्दुस्तान संवाद। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के बिगही चौराहे पर दुकान के सामने खड़ी पिकअप चोरी होने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। बिगही गांव निवासी फल विक्रेता राजन गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार रात उनके भाई अजय गुप्ता सहजनवा से केला उतारकर पिकअप बिगही चौराहे पर स्थित दुकान के सामने खड़ी कर घर सोने चले गए थे। सुबह करीब 4 बजे जब वह वाहन लेने पहुंचे तो पिकअप मौके से गायब मिली। इस मामले में थानाध्यक्ष विवेक कुमार मिश्र ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीम पिकअप की तलाश में जुटी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.