हजारीबाग, फरवरी 13 -- चौपारण, प्रतिनिधि। बिगहा बाजार स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री हनुमंत सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सातवें वार्षिक सात दिवसीय श्री हनुमंत महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर में विधिवत ध्वजारोहण के साथ धार्मिक अनुष्ठानों की औपचारिक शुरुआत की गई। ध्वजारोहण होते ही पूरा क्षेत्र जय श्रीराम और वीर हनुमान के जयकारों से गुंजायमान हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। संस्थान के कुमार राहुल और प्रेम चंद्रवंशी ने बताया कि सात दिवसीय महायज्ञ का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी तक किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की भावना को जागृत करना है। ध्वजारोहण कार्यक्रम आचार्य कामेश्वर पांडेय एवं विशाल पांडेय द्वारा संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं और गणमान्य लोगों ने यज्ञ को सफल बनाने का स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.