बिगवाड़ा सब्जी मंडी से बाइक चोरी
रुद्रपुर, जून 30 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर की बिगवाड़ा सब्जी मंडी से सब्जी खरीदने गए एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। रायल रेजिडेंसी, बिगवाड़ा निवासी मोहन स्वरूप पुत्र भूपराम ने तहरीर में बताया कि 28 मई की सुबह वह बाइक से बिगवाड़ा सब्जी मंडी सब्जी खरीदने गए थे। मंडी के अंदर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने चले गए। लौटने पर बाइक नहीं थी। एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.