बिगवाड़ा मंडी के छोटे फल-सब्जी व्यापारियों ने विधायक से लगाई गुहार
रुद्रपुर, मई 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। बिगवाड़ा मंडी में टिनशेड के नीचे चबूतरों पर वर्षों से फल व सब्जी का थोक कारोबार कर रहे छोटे व्यापारियों ने अपने व्यवसाय पर मंडरा रहे संकट को लेकर विधायक शिव अरोरा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि उन्हें मंडी परिसर से हटाने और चबूतरों की नीलामी कर अन्य लोगों को आवंटित करने की तैयारी की जा रही है। व्यापारियों ने बताया कि वह पिछले लगभग 20 वर्षों से बिगवाड़ा मंडी में फल व सब्जी का थोक कारोबार कर अपने परिवारों का भरण-पोषण कर रहे हैं। भदईपुरा, रमपुरा, खेड़ा, रेशमबाड़ी, दूधियानगर और संजय नगर सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े इन व्यापारियों का कहना है कि उन्हें चबूतरे खाली करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और भय का माहौल उत्पन्न किया जा रहा है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि बिगवाड़ा मंडी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.