लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- पिछले दो दिनों से हो रही बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की मार किसान झेल रहे हैं। आंधी और बारिश से किसानों की फसलें प्रभावित हो गई हैं। गेहूं की फसल धराशाई हो गई है। इसी के साथ गेहूं खरीद कई दिन और पिछड़ जाने की आशंका है। वजह है कि अब गेहूं की कटाई रुक चुकी है। पिछले दो दिनों में आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र के किसानों की कमर तोड़ दी है। बेमौसम मौसम की मार से सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल खेतों में गिरकर बर्बाद हो गई, वहीं मसूर की फसल भी भारी नुकसान की चपेट में आ गई है। इस प्राकृतिक आपदा ने किसानों के सामने आर्थिक संकट खड़ा कर दिया है। किसानों के अनुसार गेहूं की फसल पककर तैयार थी और कटाई का कार्य शुरू ही होने वाला था, तभी तेज हवाओं और बारिश ने पूरी मेहनत पर पानी फेर दिया। खेतों में गेहूं गिरने से दाना काला पड़ने और सड़ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.