बिगड़ा मौसम: तेज आंधी और बादलों की गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश
बिजनौर, मई 14 -- एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदल गया। बुधवार देर रात मौसम ने अचानक करवट ली। तेज आंधी, बिजली की कड़क और गरज के साथ हुई मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित रहा। कई इलाकों में तेज हवाओं के चलते पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में भी परेशानी हुई। बुधवार की देर रात तेज आंधी व बिजली की कड़क और गरज से जनजीवन प्रभावित रहा। बारिश और तेज हवाओं का सबसे अधिक असर आम की फसल पर पड़ा है। बागवानों के अनुसार तेज हवा के कारण बड़ी संख्या में आम जमीन पर गिर गए, जिससे फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। हालांकि भीषण गर्मी से परेशान लोगों को मौसम में आए बदलाव से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और वातावरण सुहावना हो गया। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने के कारण लोगों ने राहत महसूस की। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से रात में मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.