प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 5 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। मौसम में लगातार चल रहे बदलाव के बीच शनिवार रात एक बार फिर बूंदाबांदी के साथ तेज हवा किसानों के लिए आफत बन गई। शाम को आई आंधी कुछ देर बाद थम गई। बाद में फिर से तेज हवा संग रिमझिम बारिश देर तक जारी रही। इससे गेहूं की मड़ाई का काम फिर ठप हो गया। सप्ताह भर से मौसम बार-बार बदल रहा है। बीच-बीच में हो रही रिमझिम बारिश ने किसानों की नींद उड़ा दी है। एक-दो दिन बाद बारिश, तेज हवा गेहूं की कटाई मड़ाई बाधित कर दे रही है। शनिवार को दिन में धूप के बाद मड़ाई में तेजी आई थी, लेकिन शाम होते ही तेज हवा से मौसम में नमी बढ़ गई। तेज हवा कुछ देर बाद थम गई। देररात तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे गेहूं की कटाई के साथ मड़ाई भी बाधित हो गई। दूसरे दिन रविवार को भी इसका असर दिखा। मौसम में नमी के कारण रविवार को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.