आगरा, मार्च 19 -- बुधवार रात करीब सवा नौ बजे से जनपद में मौसम खराब होने लगा है। तेज हवा आंधी के रूप में आई। तेज हवा से आंधी अंधड़ में सड़कों पर धूल उड़ने लगी। जिससे यातायात धीमा पड़ गया। वाहनों की गति भी कम हो गई। तेज आंधी की तरह हवा से उन किसानों को नुकसान का डर सताने लगा है जिनके गेहूं की फसल में सिंचाई विगत दिनों में हुई है। इसके अलावा तेज हवा का असर शहर और देहात की बिजली आपूर्ति पर पड़ गया है। रात नौ बजकर बीस मिनट पर शहर की बिजली सप्लाई बंद कर दी गई। बिजली घर से आपूर्ति को तेज हवा के दौरान लाइनों में नुकसान होने से बचाने के लिए बंद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.