इटावा औरैया, मार्च 10 -- इटावा, संवाददाता। मानव कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगराम आचार्य ने कहा है कि इन दिनों संबंध टूट रहे परिवार बिखर रहे हैं। आपसी दूरियां बढती जा रहीं हैं। अकेलापन आने से लोगों के मन की स्थितियां अच्छी नहीं रही। ऐसे में बिगड़ते रिश्तों में लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। यहां आयोजित होली मिलन समारोह में उन्होने कहा कि जिम्मेदार लोग सामाजिक ढांचा तोड़ने में लगे हैं। लोगों को जाति, धर्म व सम्प्रदाय के नाम पर बांट रहे। नफरत का जहर घोल रहे हैं। देश के सर्वोच्च सदन में जब गाली दी जायेंगी तो बताओ आम नागरिक क्या करेगा। उन्होंने कहा कि ओछी मानसिकता के लोग जानबूझकर खराब महौल बनाना चाहते हैं। कुछ गिने चुने लोग विश्व के पूंजीपतियों में शामिल हो चुके और गरीब भुखमरी के कगार पर पहुंच गया। ऐसे मेें बिगड़ रहे माहौल को दिशा देनी हो...