बिखरे सामान, सीटों के नीचे फंसे यात्री और अपनों को पुकारती आवाजें
उन्नाव, मई 27 -- औरास। संवाददाता लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे मंगलवार सुबह उस वक्त दहशत के मैदान में बदल गया, जब दिल्ली से गोरखपुर जा रही 49 सीटर बस चालक को झपकी आने के बाद बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। घिसटती बस ने कुछ ही पलों में दर्जनों जिंदगियों को दर्द और चीखों में बदल दिया। हादसे के बाद मौके पर ऐसा मंजर था कि हर देखने वाला सिहर उठा। बिखरे सामान, सीटों के नीचे फंसे यात्री और अपनों को पुकारती आवाजें। यह भी पढ़ें- उन्नाव हादसे के 25 घायल केजीएमयू भर्ती, एक की मौतदुर्घटना के कारण दिल्ली से करीब 45 यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही बस लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान चालक को झपकी आ गई और बस अनियंत्रित होकर दाहिनी तरफ डिवाइडर पर चढ़ गई। इसके बाद बस बाईं ओर दो बार लहराई और फिर पलथी खाते हुए पलट गई। पलटने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.