चंदौली, फरवरी 26 -- नियामताबाद, हिन्दुस्तान संवाद। नियामताबाद विकासखंड क्षेत्र के कुढ़े खुर्द गांव को सुभाष नगर से पीडीडीयू नगर को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग पिछले कई दशकों से बदहाल स्थिति में पड़ा है। सड़क की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि उस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जगह-जगह गड्ढे, उखड़ी हुई गिट्टियां और कीचड़ से सनी पटरी लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गई है। बरसात के दिनों में तो हालात और भी खराब हो जाते हैं, जब पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग कुढ़े खुर्द गांव से होकर सीधे पीडीडीयू नगर के सुभाष नगर मुहल्ले को जोड़ता है, जिससे सैकड़ों परिवारों का आवागमन प्रतिदिन होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, व्यापारियों और मरीजों के लिए यही मुख्य रास्ता है। लेकिन लंबे समय से मर...