मैनपुरी, मई 2 -- भोगांव। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को पारिवारिक विवादों के निपटारे के लिए विशेष काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। केंद्र प्रभारी मोनिका चौधरी की देखरेख में आयोजित इस सत्र में कुल दस पत्रावलियों पर सुनवाई की गई। इसमें दो दंपतियों में सहमति हुई तो आगे की कार्रवाई के लिए उन्हें अगली तारीख दे दी गई। वहीं दो पत्रावलियों को विधिक कार्रवाई के लिए कोर्ट भेजा गया है। परामर्श केंद्र की प्रभारी मोनिका चौधरी, सदस्य साधना तिवारी, प्रज्ञा सिंह और महिला आरक्षी सोनू ने अलग-थलग रह रहे दंपतियों को आमने-सामने बिठाकर उनकी समस्याओं को सुना। प्रियंका सिंह पत्नी मोहित निवासी अहमलपुर, किशनी और सीमा पत्नी रिंकू निवासी जटपुरा, किशनी के मामलों में सकारात्मक चर्चा हुई। दोनों पक्षों की सहमति बनने पर उन्हें अग्रिम कार्रव...