बिक गए शहर के सभी बेसमेंट, सड़कों पर पार्किंग
धनबाद, जून 18 -- धनबाद, वरीय संवाददाता। शहर की सड़कों पर जाम के लिए केवल बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या ही जिम्मेदार नहीं है, बल्कि वर्षों से चली आ रही प्रशासनिक उदासीनता भी कम दोषी नहीं है। वाहन पार्किंग के लिए स्वीकृत मॉल और व्यावसायिक परिसरों के बेसमेंट वर्तमान में दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में तब्दील हो चुके हैं, जबकि सड़कें अस्थायी पार्किंग बन गई हैं। नतीजा यह है कि हर दिन शहर जाम से कराह रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभागों की चुप्पी और निष्क्रियता ने समस्या को और विकराल बना दिया है। अगर समय रहते बेसमेंट पार्किंग को उसके मूल स्वरूप में बहाल नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा सकती है। यह भी पढ़ें- सड़कों पर कब्जा, मॉल के सामने जाम: बोकारो से चास तक ट्रैफिक व्यवस्था का बुरा हाल न तो नियमित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.