नई दिल्ली, जुलाई 11 -- हुंडई मोटर इंडिया के पोर्टफोलियो में क्रेटा इलेक्ट्रिक के आने से उसकी ईवी की सेल्स में इजाफा हुआ है। हालांकि, क्रेटा मिड बजट इलेक्ट्रिक कार है जिसके चलते इसकी सेल्स बेहतर बनी है। जबकि दूसरी तरफ उसकी लग्जरी आयोनिक 5 का ग्राहक काफी मुश्किल से मिल रहे हैं। जून में इस का की महज 12 यूनिट ही बिकीं। कंपनी इसे सिंगल वैरिएंट में बेच रही है। वहीं, इसके बचे हुए स्टॉक को खाली करने के लिए 4 लाख का डिस्काउंट भी दे रही है। आयोनिक 5 को जनवरी 2023 में 44.95 लाख रुपए की कीमत के साथ लाया गया था। तब से इसकी कीमत बढ़कर 46.05 लाख रुपए हो चुकी है। हालांकि, इस डिस्काउंट के साथ इसकी कीमत 42.05 लाख रुपए रह गई है।हुंडई आयोनिक 5 का स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स हुंडई आयोनिक 5 की लंबाई 4634mm, चौड़ाई 1890mm और ऊंचाई 1625mm है। इसका व्हीलबेस 3000mm है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.