नई दिल्ली, सितम्बर 13 -- दिग्गज कार निर्माता निसान ने अगस्त, 2026 की मॉडल-वाइज बिक्री का डेटा रिलीज कर दिया है। इस दौरान निसान मैग्नाइट (Nissan Magnite) कंपनी का सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल बन गया। मैग्नाइट ने इस दौरान 8 पर्सेंट की सालाना बढ़ोतरी के साथ कुल 1,495 यूनिट्स कार की बिक्री की। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अगस्त, 2025 में यह आंकड़ा 1,384 यूनिट था। इस तरह कंपनी के पोर्टफोलियो में मैग्नाइट ने एक बार फिर टॉप पोजीशन हासिल कर ली है। आइए जानते हैं इस दौरान हुए निसान के दूसरे मॉडलों की बिक्री के बारे में विस्तार से।टेक्टॉन की बिक्री में आई गिरावट बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर निसान ग्रेवाइट (Nissan Gravite) रही। नए मॉडल के तौर पर शामिल हुई ग्रेवाइट ने अगस्त 2026 में कुल 1,440 यूनिट्स कार की बिक्री की। वहीं, बीते जुलाई महीने में 1,...