नई दिल्ली, अप्रैल 10 -- भारतीय ग्राहकों के बीच इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड में लगातार तेजी देखी जा रही है। अगर आप भी अगले कुछ दिनों में नई इलेक्ट्रिक कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, टाटा मोटर्स अपनी बेस्ट-सेलिंग इलेक्ट्रिक कार नेक्सन ईवी पर अप्रैल, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि इस दौरान टाटा नेक्सन ईवी (Tata Nexon EV) खरीदने पर ग्राहकों को अधिकतम 1.41 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। डिस्काउंट की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।कुछ ऐसा है पावरट्रेन टाटा नेक्सन EV में पावरट्रेन के तौर पर ग्राहकों को 2 बैटरी पैक का ऑप्शन मिलता है। पहला बैटरी पैक 30kWh से लैस है। जबकि दूसरा 40.5kWh की बैटरी पैक...