बिक्री पेशकश को संस्थागत निवेशकों से दो गुना बोलियां
नई दिल्ली, मई 22 -- नई दिल्ली। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकार की चार प्रतिशत हिस्सेदारी के लिए बिक्री पेशकश को संस्थागत निवेशकों से शुक्रवार को 2,380 करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सरकार आठ प्रतिशत तक हिस्सेदारी 31 रुपये प्रति शेयर के न्यूनतम मूल्य पर बेच रही है। यदि सभी हिस्सेदारी बिक जाती है तो सरकार को इससे 2,456 करोड़ रुपये प्राप्त होंगे। संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को कारोबार बंद होने तक 76.86 करोड़ से अधिक शेयर के लिए बोली लगाई, जो कि पेश किए गए 32.58 करोड़ शेयर का करीब 2.36 गुना है। यानी 31.01 रुपये प्रति शेयर के निर्धारित मूल्य पर गैर-खुदरा निवेशकों ने 2,380 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की बोलियां लगाईं। यह भी पढ़ें- बिक्री पेशकश को संस्थागत निवेशकों से दो गुना बोलियां यह भी पढ़ें- 8% सस्ते में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.