नई दिल्ली, फरवरी 25 -- नई दिल्ली। भारतीय रेल वित्त निगम लिमिटेड (आईआरएफसी) में सरकार की शेयर बिक्री पेशकश (ओएफएस) को बुधवार को संस्थागत निवेशकों से सुस्त प्रतिक्रिया मिली। इसके तहत बिक्री के लिए दो प्रतिशत हिस्सेदारी पेश की गई थी, लेकिन निर्गम को पूर्ण अभिदान नहीं मिला। बाजार बंद होने के समय दोपहर साढ़े तीन बजे तक संस्थागत निवेशकों ने 22.34 करोड़ से अधिक शेयर के लिए बोलियां लगाईं, जो बिक्री के लिए लाए गए 23.52 करोड़ से अधिक शेयरों का 94.98 प्रतिशत है। संस्थागत निवेशकों ने 104.12 रुपये प्रति शेयर की दर से लगभग 2,326 करोड़ रुपये की बोलियां लगाईं। खुदरा निवेशक बृहस्पतिवार को ओएफएस में बोली लगाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.