लखनऊ, फरवरी 20 -- रजमान और होली के बाजार में मिलावट की रोकथाम के लिए एफएसडीए ने छापेमारी की तो अधिकारी दंग रह गए। कहीं मिलावट तो कहीं सड़ा हुआ खजूर, रंगी हल्दी, कचरी, सड़ी हुई सुपारी बिक्री के लिए रखी गई थी। एफएसडीए ने शुक्रवार को 41 लाख रुपये से अधिक का खाद्य पदार्थ सीज किया। साथ ही 2.64 लाख रुपये कीमत का माल नष्ट कराया। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन तथा जिलाधिकारी लखनऊ के निर्देश पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के तहत खोया, पनीर, दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी-वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स-नमकीन, विभिन्न मिठाइयों सहित बेसन व मैदा आदि की बिक्री की सघन जांच की गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने संग्रहित किए और बड़ी मात्रा में संदिग्ध व असुरक्षित खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.