चंदौली, फरवरी 17 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद । बरहनी ब्लॉक में असना सहकारी समिति पर धान की बिक्री के बाद अंगूठा नहीं लगाए जाने से किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। सोमवार को उन्होंने समिति पर जमकर हंगामा किया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आश्वासन दिया कि समस्या दूर कर दिया जाएगा। सहकारी समिति असना पर लगभग दो दर्जन किसानों का 850 कुंतल धान खरीद किया गया है, लेकिन उन किसानों का आज तक अंगूठा नहीं लगाया गया है। जिससे नाराज किसान समिति कार्यालय पर सोमवार को पहुंचे। किसानों ने कहा धान खरीद का अंगूठा नहीं लगाया गया है। वही समिति से संबंधित किसानों का अभी 650 कुंतल धान खरीद नहीं हुई है। किसानों ने चेताया कि खरीद किए धान का अंगूठा लगाया जाय एव अन्य किसानों का धान खरीद हो। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे खाद्य आपूर्ति अधिकारी राघवेंद्र प्रताप सिंह एव...