हापुड़, मार्च 6 -- थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने गाड़ी बेचने के बाद भी पूरी रकम न मिलने और वाहन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी मनीष ने थाने में तहरीर देकर उल्लेख किया कि 28 मार्च 2025 को उन्होंने अपनी कमर्शियल टाटा 709 गाड़ी (नंबर यूपी37एटी6404) पिलखुवा निवासी को 2 लाख 20 हजार रुपये में बेची थी। गाड़ी बेचते समय यह तय हुआ था कि पूरी रकम दो महीने के भीतर अदा कर दी जाएगी। लेकिन एक साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद गाड़ी की पूरी कीमत नहीं चुकाई। इसके अलावा गाड़ी की मासिक किस्तें भी जमा नहीं की जा रही हैं। पीड़ित का कहना है कि कई बार तकादा करने के बावजूद आरोपी भुगतान करने से बच रहा है। इससे उन्हें आर्थिक रूप...