बिक्रम सिंह मजीठिया फिर होंगे गिरफ्तार? अकाली दल के नेता के कई ठिकानों पर रेड, केस दर्ज
चण्डीगढ़, जून 1 -- बिक्रम सिंह मजीठिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। वरिष्ठ अकाली नेता और पूर्व मंत्री पर मजीठा थाना से अकाली दल के कार्यकर्ता को छुड़ाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सोमवार को पंजाब पुलिस की टीमों ने मजीठिया के अमृतसर और चण्डीगढ़ स्थित आवास पर छापा मारा है। पुलिस की 12 टीमों ने अलग अलग जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। एक टीम मजीठिया के घर भी पहुंची। इसके अलावा अमृतसर में ग्रीन एवेन्यू, चंडीगढ़ में एमएलए हॉस्टल के अलावा 6 और ठिकानों पर भी उनकी तलाश की जा रही है। अमृतसर में मजीठिया के घर पहुंचे एसपी आदित्य वारियर ने कहा कि मजीठिया पर 91 नंबर एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने बताया, "आज उनके घर पर रेड की गई, लेकिन वह नहीं मिले। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कई विशेष टीमें गठित की हैं।"पुलिस और कार्यकर्ताओं में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.