पटना, अप्रैल 1 -- बिक्रम थाना क्षेत्र के दतियाना गांव में चोरों ने निजी स्कूल संचालक के बंद घर से 25 लाख रुपये के जेवरात चोरी कर ली। घटना सोमवार रात की है। घर के लोग बिहटा में रिश्तेदार के घर जन्मदिन की पार्टी में गए थे। मंगलवार को पीड़ित मुकुंद कुमार ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दतियाना निवासी मुकुंद कुमार, पिता अनिल कुमार ने पुलिस को बताया कि सोमवार की रात रिश्तेदार के यहां जन्मदिन की पार्टी में पत्नी के साथ बिहटा गए थे। मंगलवार सुबह घर पहुंचे तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। उन्होंने बताया कि चोरों ने घर में रखे आलमारी और गोदरेज का ताला तोड़कर सोने की हार, चार चूड़ियां, चार अंगूठी, दो पायल, 64 चांदी के सिक्के, झुमका, एलईडी टीवी, इंडक्शन चूल्हा समेत करीब 25 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गये। थ...