सासाराम, जनवरी 4 -- बिक्रमगंज। पुलिस ने शहर के फारूकी मोहल्ला से मादक पदार्थ हेरोइन के साथ धंधेबाज को डिजिटल तराजू व मोबाइल के साथ गिरफ्तार की है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के थाना चौक स्थित फारूकी मोहल्ले में हेरोइन जैसे मादक पदार्थों की बिक्री की जा रही है। जिसका सत्यापन कराने पर मामला सही निकला। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की टीम गठित की गई। छापेमारी करने पर करीब साढ़े 19 ग्राम हेरोइन व बिक्री के लिए एक डिजिटल तराजू व एक मोबाइल के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। धंधेबाज की पहचान फारूकी मोहल्ला निवासी गुड्डू फारूकी के रूप में की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.