बिक्रमगंज में घर में घुसा अनियंत्रित ट्रक, चालक जख्मी
सासाराम, अप्रैल 12 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर के नटवार रोड में रविवार को अनियंत्रित ट्रक एक घर में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक जख्मी हो गया। वहीं घर के बाहर रखा एक गुमटी पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। घर के एक कमरे में रखे गये दो बाइक और अन्य सामग्री क्षतिग्रस्त हो गयी। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बालू लदा ट्रक बिक्रमगंज से नटवार की तरफ जा रहा था। इस बीच तेज रफ्तार का ट्रक नटवार रोड में अनियंत्रित होकर पहले एक हार्वेस्टर में टक्कर मारा। इसके बाद असंतुलित होकर सड़क किनारे चंदर देवी के घर में घुस गया। गनीमत था कि घर के बाहर पानी निकासी के लिए नाला का निर्माण किया गया था और घर के बाहर हीं एक गुमटी रखी हुई थी। नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। ट्रक ने पहले गुमटी में टक्कर मारा और उसे ध्वस्त करते हुए नाले को तोड़कर घर के दीवाल में टकरा गया। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.