सासाराम, मार्च 8 -- युवा पेज बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल मुख्यालय स्थित द डिवाइन पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित एक्सलेंट 11 प्रतियोगिता परीक्षा में 1295 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में विभिन्न जिलों रोहतास, कैमूर, बक्सर और भोजपुर के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, सत्र 2016-17 से ही द डिवाइन पब्लिक स्कूल द्वारा एक्सलेंट 11 प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल निदेशक अखिलेश कुमार ने बताया कि यह परीक्षा मुख्य रूप से वर्ग पांच में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। हर वर्ष इस परीक्षा के माध्यम से 11 सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थियों की कक्षा छह से 10 तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.