सासाराम, मार्च 14 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडल क्षेत्र के एकमात्र अंगीभूत अंजबित सिंह महाविद्यालय बिक्रमगंज में गणित विभाग द्वारा आयोजित मैथमेटिक्स दिवस पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 छात्र छात्राएं शामिल हुईं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान गणित विभाग के द्वितीय वर्ष के छात्र दिव्यांशु कुमार सिंह, द्वितीय स्थान हिंदी विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र कुमार दीपक और तृतीय स्थान पर गणित विभाग के द्वितीय वर्ष का छात्र शुभांशु कुमार ने प्राप्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...