सासाराम, मई 6 -- सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिक्रमगंज बाजार में स्कूल बस की टक्कर से स्कूटी सवार हार्डवेयर व्यवसायी की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की बतायी गई है। मृतक सूर्यपुरा थाना के बारूण निवासी 55 वर्षीय बीरेन्द्र सिंह बताये गये हैं। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनाम तैयार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...