पटना, नवम्बर 8 -- बिक्रम थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर गांव में विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान केंद्र के सामने हुई दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों में कृष्ण मुरारी शर्मा, परवीन, उमेश यादव, मुकेश यादव एवं सुधीर कुमार शामिल हैं। वहीं, इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने भी खुद के बयान पर भी प्राथमिकी दर्ज की है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि गुरुवार को मतदान के क्रम में दोपहर बाद दो पक्ष आपस में भीड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से रोड़ेबाजी और लाठी डंडे चलने लगे। पुलिस हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों से पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.