मऊ, अप्रैल 20 -- नदवासराय, हिन्दुस्तान संवाद। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बिक्कमपुर ग्राम पंचायत में सोमवार को 40 वर्षीय मजदूर की पोखरे में उतराया शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बिक्कमपुर निवासी 40 वर्षीय अनिल राजभर पुत्र स्व. मूरत राजभर मेहनत मजदूरी करके परिजनों का भरण-पोषण करता था। रोज की तरह वह रविवार को काम पर गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन किया, लेकिन उसका कहीं पर भी कोई कुछ पता नहीं चल सका। सोमवार की सुबह गांव के लोग पोखरे के पास टहलने के लिए आए थे। इसी दौरान लोगों की नजर पोखरे के अंदर उतराये शव पर पड़ी। पोखरे में शव की सूचना पर काफी संख्या में गांव में लोग एकत्र हो गए। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त अनिल राजभर के रूप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.