बोकारो, अप्रैल 19 -- दामोदा। बिहार कोलियरी कामगार यूनियन कार्यालय दुगदा में में शनिवार को एसके बक्सी की 5वीं पुण्यतिथि मनाई गई। सर्वप्रथम उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समारोह की अध्यक्षता यूनियन के दुगदा शाखा अध्यक्ष धानेश्वर सोरेन व संचालन सत्यनारायण महतो ने किया। सीटू के वरिष्ठ नेता सह यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दौलत महतो ने कहा कि बक्सी एक जुझारु, संघर्षशील मजदूर नेता के साथ-साथ एक गहरे मार्क्सवादी चिंतक थे। कोयलांचल के उपेक्षित एवं वंचित तथा सर्वहारा मजदूर किसानों के सर्वमान्य नेता थे। बीसीकेयू के बरोरा एरिया अध्यक्ष अनील बाउरी ने कहा कि आज जरूरत है उनके बताए हुए रास्ते पर चलकर संघर्ष को आगे बढ़ाने की। यह भी पढ़ें- राजेंद्र सिंह मुंडा का पांचवां स्मृति दिवस मना समाज के शोषित व‌ पिछड़े वर्गों को साथ लेकर चलने ...