बोकारो, जुलाई 20 -- दामोदा, प्रतिनिधि। दुग्दा स्थित सीटू कार्यालय में रविवार को बिहार कोलियरी कामगार यूनियन के पूर्व केंद्रीय सचिव बैजनाथ केवट की छठी पुण्यतिथि मनाई गई। अध्यक्षता धनेश्वर सोरेन व संचालन सत्यनारायण महतो ने किया। सीटू के वरीय नेता दौलत महतो ने कहा कि बैजनाथ केवट बीसीकेयू यूनियन के एक सच्चे कार्यकर्ता थे।‌ वे वाशरी कर्मियों के हक हकुक के लिए संघर्षरत रहे। साथ ही यूनियन‌ को सशक्त बनाने में उनका अहम योगदान रहा है। वे एक कुशल मजदूर नेता के साथ सामाजिक कार्यकर्ता थे। उनका सपना था समतामूलक समाज की स्थापना करना। अध्यक्षता कर रहे धनेश्वर सोरेन ने कहा कि बैजनाथ दा सादगी व ईमानदारी की मिसाल थे। उनका जीवन एक दर्शन है। माकपा के सत्यनारायण महतो ने कहा कि स्व बैजनाथ केवट हमारे प्रेरणा स्रोत है, उनके संघर्ष और आदर्श को कभी भुलाया नहीं जा स...