बिकूपुर पंचायत का चीफ टीएसी ने किया निरीक्षण
कन्नौज, मई 12 -- विकास खंड मुख्यालय पहुंचे मुख्य प्राविधिक परीक्षक (चीफ टीएसी) लखनऊ ने मंगलवार को सचिवों एवं तकनीकी सहायकों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के संचालन, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता तथा समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक के बाद मुख्य प्राविधिक परीक्षक (चीफ टीएसी) एसपी सिंह ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत बिकूपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गांव कराए गए इंटरलॉकिंग निर्माण कार्य को भी देखा। साथ ही उसकी गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने संबंधित सचिव एवं तकनीकी सहायक को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.