बिकरू कांड: विकास के साथी श्यामू बाजपेई जमानत पर रिहा
कानपुर, मई 19 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बिकरू कांड से जुड़े गैंगस्टर मामले में दस साल की सजा काट रहे विकास दुबे के सहयोगी श्यामू बाजपेई की सुप्रीम कोर्ट से जमानत मंजूर होने के बाद मंगलवार को जमानत सत्यापन रिपोर्ट आ जाने के बाद अदालत ने उसकी रिहाई के आदेश दिए। वहीं मुख्य मामले में पूर्व में जमानत मंजूर हो जाने पर इस मामले में भी रिहाई परवाना जिला कारागार भेजा गया। देर शाम करीब 8 बजे श्यामू बाजपेई की जेल से रिहाई हो गई है। चौबेपुर क्षेत्र के बिकरू गांव में 2 जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल हो गए थे। पुलिस ने मामले में तीस आरोपितों पर गैंगस्टर की कार्यवाही की थी इसमें वर्ष 2023 में श्यामू बाजपेई सहित 23 आरोपियों को दस दस साल की सजा सुनाई गई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.