बिंद्यारानी देवी ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत को मिला 6वां पदक
नई दिल्ली, जुलाई 27 -- बिंद्यारानी देवी ने ग्लास्गो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। उन्होंने भारत को 6वां पदक दिलाया है। उन्होंने स्नैच में 87 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 112 किलोग्राम भार उठाया, कुल मिलाकर 199 किलोग्राम का वजन उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। कनाडा की ऐन सोफी ताशेरो ने 215 किलोग्राम भार उठाकर रजत पदक जीता, जबकि नाइजीरिया की रागियातु फोलशादे लॉवल ने 229 किलोग्राम भार उठाकर खेलों का रिकॉर्ड बनाया और स्वर्ण पदक जीता। बिंद्यारानी ने बर्मिंघम में आयोजित पिछली विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। उन्होंने 2021 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.