बिंदेश्वर प्रसाद के योगदान और बलिदान को याद किया
मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुशहरी। नरौली मठ स्मारक स्थल पर बुधवार को शहीद बिंदेश्वर प्रसाद यादव का 25वां शहादत दिवस मनाया गया। अखिल भारतीय खेत मजदूर किसान सभा के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता परमानंद पाठक ने की। वक्ताओं ने उनके स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके योगदान और बलिदान को याद किया। इस मौके पर पैक्स अध्यक्ष भोला राय, मुखिया उदय चौधरी, कैलाश ठाकुर, राम किशोर झा, दिलजीत, सुंदेश्वर राम, लखींद्र राय, ओमप्रकाश सिंह, रमेश महतो, रजनी देवी, अनीता देवी, गुलटेन रजक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.