बिंदुबासिनी हॉल्ट में ट्रेन ठहराव का अवधि विस्तार
साहिबगंज, सितम्बर 26 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि। मालदा मंडल के बिंदुबासिनी हॉल्ट स्टेशन पर आजीमगंज -बरहरवा-आजीमगंज पैसेंजर ट्रेन (53433/53434) के अस्थायी ठहराव की अवधि सात दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। ट्रेन का ठहराव 27 सितंबर से तीन अक्टूबर 2026 तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान ट्रेन दोनों दिशाओं में बिंदुबासिनी हॉल्ट स्टेशन पर रुकेगी। उपरोक्त जानकारी पूर्व रेलवे की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। रेलवे के इस निर्णय से बिंदुबासिनी हॉल्ट और आसपास के क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने ट्रेन के अस्थायी ठहराव को पुन: विस्तारित किया है। यह भी पढ़ें- बिंदुबासिनी हॉल्ट पर पैसेंजर ट्रेन का अस्थायी ठहराव अब 03 अक्टूबर तक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.